मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं है भजन लिरिक्स | चित्र विचित्र जी

मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं है भजन लिरिक्स | चित्र विचित्र जी Meri ladali ke jaisa koi dusra nhi hai bhajan lyrics

मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं है,
यहाँ बरसे किरपा हर पल बरसना वो यही है,
मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं है,

ऐसी दयालु जग में पाओगे न कही भी,
बेसहारो को सहारा वो आसरा यही है,
यहाँ बरसे किरपा हर पल बरसना वो यही है,
मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं है,

एक बार जो शरण में आ जाये लाड़ली के,
जन्मो की मिटे भटकन दरबार वो यही है,
यहाँ बरसे किरपा हर पल बरसना वो यही है,
मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं है,

बिगड़े नसीब तुमने कितनो के है सवारे,
किस्मत का चमके तारा वो सितारा भी यही है,
यहाँ बरसे किरपा हर पल बरसना वो यही है,
मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं है,

कहे चित्र विचित्र श्यामा तुम हो दया की सागर,
पागल ने जो दिखाया वो नजारा भी यही है,
यहाँ बरसे किरपा हर पल बरसना वो यही है,
मेरी लाड़ली के जैसा कोई दूसरा नहीं है,


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top