मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना लिरिक्स।
Meri vinati yahi hai radha rani kripa barsaye rakhna lyrics
मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना,
मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से लिपटाए रखना।
छोड दुनिया के झूठे नाते सारे, किशोरी तेरे दर पे आ गया,
मैंने तुमको पुकारा ब्रज रानी, जग से बचाए से रखना।
कृपा बरसाए रखना…
इन स्वांसो की माला पे मैं, सदा ही तेरा नाम सिमरूं,
लागी राधा श्री राधा नाम वाली, लगन यह लगाए रखना।
कृपा बरसाए रखना…
तेरे नाम के रंग में रंग के मैं डोलूं ब्रज गलियन में,
कहे ‘चित्र विचित्र’ श्यामा प्यारी वृन्दावन बसाए रखना।
कृपा बरसाए रखना…
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




