जानिए पाँच मुखी रुद्राक्ष के फायदे |

कुछ व्यक्ति या ऐसा कहूँ की कुछ लोगों के अनुसार रुद्राक्ष सिर्फ पहेंने से शुभ होता है तो मैं आपको बताना चाहूँगा ऐसा बिलकुल नहीं पाँच मुखी रुद्राक्ष एक अलग महत्त्व रखता है ठीक उसी तरह जिस तरह चार और दो मुखी का है|

चलिए जब इतनी सब मैं आपको बता रहूँ हो तो यह भी जान लीजिये के हर रुद्राक्ष हर किसी राशी या व्यक्ति को उपयोगित साबित हो ऐसा भी बिलकुल नहीं है क्यूंकि क्यूंकि आपको रुद्राक्ष को धारण करने से पहले उसके नियम और कारण को जानना बहुत जरुरी है नहीं तो आप कुछ अच्छा करने के चक्कर में अपना कुछ अनिष्ट न कर बैठें इस लिए हमने यह पूरी जानकारी रुद्राक्ष के सन्दर्भ में लिखी है तो आप इसे पूरा पढ़ें और किसी जानकर पंडित या इस विषय में किसी जानकर पुरुष से जरुर से अवश्य समझें|

Now Available in English

पाँच मुखी रुद्राक्ष

पाँच-मुखी रुद्राक्ष पर पाँच धारियाँ होती हैं। पाँच-मुखी रुद्राक्ष साक्षात् रुद्र स्वरूप है, इसे कालाग्नि के नाम से भी जाना जाता है। रुधोजात्, ईशान, तत्पुरुष, अघोर तथा कामदेव, शिव के ये पाँचों रूप पंचमुखी रुद्राक्ष में निवास करते हैं।

पंचमुखी रुद्राक्ष को पंचमुख ब्रह्मा स्वरूप माना जाता है, इनके पाँच मुखों को भगवान शिव का पंचानन स्वरूप माना गया है। मानव इस संसार में जो भी ज्ञान रूपी सम्पत्ति उपार्जित करता है वह सुस्पष्ट और स्थायी हो तभी उसकी सार्थकता है, इस प्रकार के ज्ञान की रक्षा के लिये पाँच-मुखी रुद्राक्ष विशेष उपयोगी होता है। यह रुद्राक्ष हृदय को स्वच्छ, मन को शान्त तथा दिमाग को शीतल रखता है। पंचमुखी रुद्राक्ष दीर्घ आयु और अपूर्व स्वास्थ्य प्रदान करता है।

यह मनुष्य को उन्नति पथ पर चलने की ताकत देता है तथा उन्हें आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति कराता है। पंचमुखी रुद्राक्ष कालाग्नि रुद्र का प्रतीक माना जाता है। यह पर-स्त्री गमन के पाप को हरता है तथा इसे धारण करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके धारक को किसी प्रकार का दुःख नहीं सताता। इसके गुण अनन्त हैं, इसलिये इसे अत्यन्त प्रभावशाली तथा महिमामय माना जाता है। पंचमुखी रुद्राक्ष के कम से कम तीन या पाँच दाने धारण करने चाहियें।

रुद्राक्ष का महात्म्य | रुद्राक्ष का महत्व प्राचीन कथा
जानिए सात मुखी रुद्राक्ष के फायदे |

जानिए छः मुखी रुद्राक्ष के फायदे |
जानिए दो मुखी रुद्राक्ष के फायदे |

मूल्य पंचमुखी रुद्राक्ष | पाँच मुखी रुद्राक्ष

नेपाली — 5 रु० से 20 रु० तक


1 thought on “जानिए पाँच मुखी रुद्राक्ष के फायदे |”

Comments are closed.

Scroll to Top