प्रार्थना में जो कुछ मांगा पूरा करो अरमान भजन

प्रार्थना में जो कुछ मांगा पूरा करो अरमान भजन

प्रार्थना में जो कुछ मांगा,
पूरा करो अरमान,
सारी खताएं मानता हु मैं,
तेरा करूँ अब ध्यान,
प्रार्थना में जो कुछ मांगा,
पूरा करो अरमान

दिल में धीमी आवाज आई,
अपने गुनाहों को मान,
जान लिया मैंने आवाज उसकी,
जिसका किया अपमान,
प्रार्थना में जो कुछ मांगा,
पूरा करो अरमान

ईमान लाये जिस पर मसीहा,
आये तुम्हारे पास,
माफ करो अब पाप हमारे,
कर दो लहू से साफ,
प्रार्थना में जो कुछ मांगा,
पूरा करो अरमान

जाना सभी को आखिर वहाँ है,
होगा जहाँ इंसाफ,
धो दे दिलों को आज हमारे,
कर दे लहू से साफ,
प्रार्थना में जो कुछ मांगा,
पूरा करो अरमान

प्रार्थना में जो कुछ मांगा,
पूरा करो अरमान,
सारी खताएं मानता हु मैं,
तेरा करूँ अब ध्यान,
प्रार्थना में जो कुछ मांगा,
पूरा करो अरमान


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top