राम गुण गाया नहीं गायक हुआ तो क्या हुआ भजन लिरिक्स | Rajan Ji Maharaj

Pujya Rajan jee Maharaj Bhajan Lyrics, पूज्य राजन जी महाराज भजन लिरिक्स
पढ़ें पूज्य राजन जी महाराज के भजन संग्रह | Rajan ji Maharaj Bhajan Lyrics Hindi

राजन जी महाराज (Rajan ji Bhajan lyrics) के भजन संग्रह में एक और राम भजन जोड़ा गया है “राम गुण गाया नहीं गायक हुआ तो क्या हुआ भजन लिरिक्स” जिसे प्रेम भूषण जी महाराज ने भी गया हुआ है तर्ज़ बहुत सुन्दर, बेहद मनमोहक भजन तो आइये स्मरण करें :-

राम गुण गाया नहीं, गायक हुआ तो क्या हुआ,
पितु मातु मन भाया नहीं, लायक हुआ तो क्या हुआ,

गंगा नहाये प्रेम से, धोये धोय तन निर्मल किया,
मन मैंला धोया नही, गंगा नहाये से क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

गाड़ी चढ़ छेला बणे वे, बागों में मैं घूमता,
घर की सती रोती रहे, बाबू बने तो क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

खाकर नमक मालिक का, सेवा भी मुँख मोड़ता,
वो नोकर नमक हराम है, चाकर हुआ तो क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

विद्या पढ़ पढ़ ज्ञानी बन गया, राम रंग रच्या नहीं,
दिल खोया वाद विवाद में, फिर पछताए क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

मात पिता की जीते जी, सेवा तुमसें न बनी,
मरे पीछे श्राद्ध या तर्पण, करे तो क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

राम गुण गाया नहीं, गायक हुआ तो क्या हुआ,

इसे भी पढ़ें – राम विवाह गीत लिरिक्स | राम जी से पूछे जनकपुर की नारी o जो करते रहोगे भजन धीरे धीरे लिरिक्स 


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनलइन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Scroll to Top