राम गुण गाया नहीं गायक हुआ तो क्या हुआ भजन लिरिक्स – पूज्य राजन जी

Ram Gun Gaya Nahi Gayak Hua To Kya Hua –
पूज्य राजन जी महाराज के एक और सुंदर सा भजन लिरिक्स हिंदी “राम गुण गाया नहीं गायक हुआ तो क्या हुआ भजन” सुनिए और पढ़िए आज हम इनके शब्दों को यहाँ लिख रहे तो आइये स्मरण करें :-

राम गुण गाया नहीं गायक हुआ तो क्या हुआ भजन

राम गुण गाया नहीं, गायक हुआ तो क्या हुआ,
पितु मातु मन भाया नहीं, लायक हुआ तो क्या हुआ,

गंगा नहाये प्रेम से, धोये धोय तन निर्मल किया,
मन मैंला धोया नही, गंगा नहाये से क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

गाड़ी चढ़ छेला बणे वे, बागों में मैं घूमता,
घर की सती रोती रहे, बाबू बने तो क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

खाकर नमक मालिक का, सेवा भी मुँख मोड़ता,
वो नोकर नमक हराम है, चाकर हुआ तो क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

विद्या पढ़ पढ़ ज्ञानी बन गया, राम रंग रच्या नहीं,
दिल खोया वाद विवाद में, फिर पछताए क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

मात पिता की जीते जी, सेवा तुमसें न बनी,
मरे पीछे श्राद्ध या तर्पण, करे तो क्या हुआ,
राम गुण गाया नही, गायक हुआ तो क्या हुआ,

राम गुण गाया नहीं, गायक हुआ तो क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें – सिया बनी दुल्हन दूल्हा रघुराई है लिरिक्स | Siya Bani Dulhan Lyrics


Follow For More – तेरी बन जईहे राम गुण गाये से Bhajan by Rajan Jee Maharaj


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top