राम कथा सुन कर जाना | Ramkatha Sunkar Jana Lyrics

Ramkatha Sunkar Jana Lyrics
राजन जी महाराज के भजन में एक और सुंदर भजन जिसका लिरिक्स हमने यहाँ पर लिखा है पढ़िए इस अद्भुद भजन और आनंद लीजिये “राम कथा सुन कर जाना” :-

राम कथा सुन कर जाना – राजन जी महाराज भजन

प्रभु प्रेम में लग जाना

आओ सब मिल बैठो प्यारे

राम कथा सुन कर जाना

जीवन का निष्कर्ष यही है

प्रभु प्रेम में लग जाना

आओ सब मिल बैठो प्यारे

राम कथा सुन कर जाना

राम कथा की पावन गंगा

अविरल बहती जाए

प्रेम भाव की शीतल लहरें

भीतर तक नेहलाये

कुछ बाते है सुनने लायक

कुछ बाते बुन कर जाना

आओ सब मिल बैठो प्यारे

राम कथा सुन कर जा ना

उत्तम बने विचार यही

मतलब है राम कथा का’

औरो की पीड़ा का हो

मन में आभास व्यथा का

कुल परिवार ओढ़ ले प्यारे

वो चादर बुनकर जाना

आओ सब मिल बैठो प्यारे

राम कथा सुन कर जाना

तुलसीदास भगीरथ बन कर

तपजप किये अभंगा

तब जाकर मानस से निकली

पाप नाशिनी गंगा

राम कथा गंगा में राजन

तिरते तिरते तर जाना

जीवन का निष्कर्ष यही है

प्रभु प्रेम में लग जाना

आओ सब मिल बैठो प्यारे

राम कथा सुन कर जाना

आओ सब मिल बैठो प्यारे

राम कथा सुन कर जाना ||

इसे भी पढ़ें – बात छोटी है सर को हिला दीजिये | राम भजन राजन जी महाराज


Follow For More – रामकथा सुनकर जाना|| बहुत ही मनमोहक भजन। PUJYA RAJAN JEE #BHAJAN


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।
अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top