रसिया को नार बनाओ री भजन – Rasiya Ko Naar Banao Ri

रसिया को नार बनाओ री भजन लिरिक्स Rasiya Ko Naar Banao Ri holi bhajan lyrics

बोरी मत जाने , वृषभानु की किशोरी छे
होरी में तोसो काहु भाँति नही हारेगी
लाल तोहे पकर नचावे, गाल गुलचा लगावे
तोहे राधिका बानवे, आप कृष्णा बन जावेगी
प्रेमी कहे बलिहार, आप कृष्णा बन जावेगी…

रसिया को नार बनाओ री रसिया को।

कटि लहंगा गल माल कंचुकी,
वाको चुनरी शीश उढाओ री॥

रसिया को नार बनाओ री रसिया को…

बाँह बडा बाजूबंद सोहे,
वाको नकबेसर पहराओ री ॥

रसिया को नार बनाओ री रसिया को…

लाल गुलाल दृगन बिच काजर,
वाको बेंदी भाल लगावो री ॥

रसिया को नार बनाओ री रसिया को…

आरसी छल्ला और खंगवारी,
वाको अनपट बिछुआ पहराओ री ॥
रसिया को नार बनाओ री रसिया को…

नारायण करतारी बजाय के,
वाको जसुमति निकट नचाओ री॥

रसिया को नार बनाओ री रसिया को…


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top