सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में भजन लिरिक्स | Guru Purnima Bhajan
दोहा: सद्गुरु जिन का नाम है, मन के भीतर धाम है
ऐसे दीनदयाल को मेरा बार बार प्रणाम है
कैसे करूँ मैं वंदना, ना स्वर है ना आवाज
आज पृख्शा है मेरी, मेरी लाज राखो गुरु आप
कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हसे हम रोए
ऐसी करनी कर चलो, हम हसे जग रोए
तीन लोक नव खंड में, गुरु से बड़ो ना कोय
प्रभु कहे सो टल सके, पर गुरु कहे सो होए
सब धरती कागज़ करूँ, लेखनी सब वनराय
समुद्र को स्याही, पर गुरु गुण लिख्यो ना जाए
सारे तीर्थ धाम आपके चरणो में,
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में
हृदय में माँ गौरी लक्ष्मी, कंठ शारदा माता है
जो भी मुख से वचन कहें, वो वचन सिद्ध हो जाता है
हैं गुरु ब्रह्मा, हैं गुरु विष्णु, हैं शंकर भगवान आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में…
जनम के दाता मात पिता हैं, आप करम के दाता हैं
आप मिलाते हैं ईश्वर से, आप ही भाग्य विधाता हैं
दुखिया मन को रोगी तन को, मिलता है आराम आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में…
निर्बल को बलवान बना दो, मूर्ख को गुणवान प्रभु
‘देवकमल’ और ‘वंसी’ को भी ज्ञान का दो वरदान गुरु
हे महा दानी हे महा ज्ञानी, रहूँ मैं सुबहो श्याम आपके चरणो में
हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में…
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।


