सब अपराध क्षमा करो, माता रानी के भजन | दुर्गा जस | Mata ke bhajan Lyrics

माता रानी के भजन दुर्गा जस Mata ke bhajan Lyrics

माता रानी के भजन | दुर्गा जस

दोहा- सदा भवानी दाहिनी, सनमुख रहे गणेश ।
पांच देव रक्षा करें, ब्रह्मा विष्णु महेश ॥

नमो नमो दुर्गे सुख करनी, तुम देख मेटन हार मां ।
निरंकाल है ज्योति तुम्हारी, फैल रही संसार मां ॥

सब अपराध क्षमा करो माता, सेवक अपनो जान मां ।
तेरो भरोसो तेरो बल माता, तेरो करत गुमान मां ॥

खेरे की गाऊं खेरापति माता, मेढ़े की गाऊं सब देव मां ।
सिंघ बाहनी सुमरो माता, सिंघा पे असवार मां ॥

माता मरहि को सुमरो माता, जियरा की रखवार मां ।
माता शीतला सुमरो माता, शीतल राखो शरीर मां ॥

माता कालका सुमरो माता, काल बचाउन हार मां ।
माता शारदा सुमरो माया, संकट हरत सहाय मां ॥

माता अंजनी सुमरो माया, जिन जाये हनुमान जी ।
सातो बहिनिया सुमरो माया, हाथ खड़ग तरसूल मां ॥

चौसठ जोगन सुमरो माया, कच्चे खप्पर लये हाथ मां ।
पांच पांडवा सुमरो माया, धरम ध्वजा लये हाथ मां ॥

बाबा महादेव सुमरो माया, नंदी पै असवार मां ।
दास लुहार भगत चिन्तामन, तेरे बाने की लाज मां ॥

पांच भगत माई तेरे जस गावें, रहे चरन चितलाय मां।
देवी चरन शरण में आये, राखो जन की लाज मां ॥

इसे भी पढ़ें – मैं बालक तू माता शेरां वालिए भजन लिरिक्स | Main Balak Tu Mata Rani ke Bhajan lyrics


भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | नवरात्रि विशेष | आज की तिथि | आज का पंचांग | माता के भजन | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top