घर पर चीटियों का निकलना शुभ या अशुभ, क्या कहता है शकुन शास्त्र – Shakun Shastra Chintiyon ka Nikalna Shubh ya Asubh

Shakun Shastra for Ants at Home: घर पर चीटियों का निकलना साधारण बात लग सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीटियों का घर पर निकलना शुभ-अशुभ संकेतों से जुड़ा होता है। आमतौर पर काली और लाल रंग की चीटियां देखने को मिलती है। अगर आपके घर पर भी ऐसी चीटियां दिखाई दे रही है तो इसे अकारण न समझें। शकुन शास्त्र में इन दों रंगों की चीटियों के बारे में बताया गया है, जिनसे शुभ-अशुभ संकेत जुड़े होते हैं।

चीटियों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत – Shakun Shastra Chintiyon ka Nikalna Shubh ya Asubh

  • काली चीटियों के निकलने का क्या है संकेत– काली चीटियों को शकुन शास्त्र में शुभ माना गया है। अगर आपके घर पर काली रंग की चीटियां निकल रही है तो इसे इस बात का संकेत माना जाता है कि घर पर सुख-समृद्धि आने वाली है। साथ ही यह इस बात का भी शुभ संकेत है कि आपके भौतिक सुखों में वद्धि होने वाली है। काली चीटी अगर किसी अनाज में दिखे तो इसे और भी शुभ माना जाता है। अगर घर पर काली चीटियां दिखे तो इन्हें शक्कर या आटा आदि खिलाएं।
  • काली चीटियों के निकलने का क्या है संकेत– शकुन शास्त्र में घर पर लाल चीटियां निकलना अशुभ माना जाता है। इसे घर पर आने वाले संकटों का संकेत माना जाता है। अगर घर पर लाल रंग की चीटियां निकल रही है तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि भविष्य में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा साथ ही आर्थिक खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें – गंगा नदी और गंगाजल हिंदू धर्म में क्यों पवित्र है | Ganga Nadi Kyun Pavitra Hai.

शकुन शास्त्र के अनुसार चीटियों के शुभ-अशुभ दिशा

  • काली चीटियां यदि उत्तर दिशा की ओर से आए तो यह अत्यंत ही शुभ होता है।
  • वहीं लाल चीटियां यदि पूर्व दिशा से आए तो यह अशुभ होता है। 
  • पश्चिम दिशा से लाल चीटियों का आना शुभ होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आप किसी यात्रा के लिए जा सकते हैं। 
  • चीटियों का ऊपर से नीचे की तरफ आना भी शुभ होता है। 
  • वहीं अगर चीटियां नीचे से ऊपर की ओर जाए तो इसे जीवन में होने वाली उन्नति और प्रगति का संकेत माना जाता है।

भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top