श्री गणेश चालीसा | Shri Ganesh Chalisa

श्री गणेश चालीसा ( Bhagwan Shree Ganesh Chalisa Path Lyrics in Hindi ) – जैसा की आप सभी जानते है भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के स्वामी है जिनकी कृपा जिसपर हो जाए उसका हमेशा अच्छा ही होता है और यदि आपको पता हो किसी भी पूजन में सबसे से पहले पूजन श्री गणेश जी का किया जाता है तो आज हम उन्ही के चालीसा को आपके लिए यहाँ पर लिख रहे है पढ़ें और उनका ध्यान करे | श्री गणेश चालीसा जिसे पढने मात्र से सारे मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते है तो चलिए स्मरण करिए श्री गणेश चालीसा दोहा सहित |

गणेश चालीसा पढने के फायदे – Shree Ganesh Chalisa benefits ?

गणेश चालीसा पाठ करने से कोई नुक्सान तो नहीं है लेकिन दिन बुधवार को यानि की हमारे गणेश महाराज का दिन मन जाता है, इस दिन यदि आप श्री गणेश चालीसा का पाठ करें तो इससे आपके कार्यों में आने वाली समस्त बाधाएं दूर हो जाएंगी और विघ्नहर्ता गणेश जी आपकी सारी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे |

बुधवार के दिन पूजा के समय गणेश जी को अक्षत्, पुष्प, चंदन, गंध, धूप, दीप, दूर्वा आदि अर्पित किया जाता है |

इसे भी पढ़ें – सम्पूर्ण श्री शिव चालीसा | Lord Shiv Chalisa Hindi.

गणेश चालीसा का महत्व– Shri Ganesh Chalisa ka Mahatv.

गणेश चालीसा का पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है। भगवान श्रीगणेश की कृपा से सिद्धि-बुद्धि, ज्ञान-विवेक की प्राप्ति होती और मन अशांत नहीं रहता है। गणेश चालीसा के प्रभाव से मनुष्य के मन में शांति और नयी उर्जा का आगमन बना रहता है जिससे उसको उर्जा मिलती है, रुके हुए कार्य भी होने लगते है वो निरंतर तरक्की करता है। वो हर प्रकार के सुख का भागीदार बनता है |

श्री गणेश चालीसा |

।। दोहा ।।

श्री गुरूचरण सरोज रज, मस्तक लीन्ही चढ़ाय |

हस्तगति  लेखनी, सुमिरत  शारदा  माय ||

जै   जै   जै  सिन्धुर्बदन  गौरी  पुत्र  गणेश |

मूषक वाहन गणसदन, काटौ सकल कलेश ||

।। चौपाई ।।

जै जै जै गिरिजा के लाला । सदा करो सन्तन प्रतिपाला ।।

कानन कुण्डल मुकुट बिराजे । काँधे मंजू जनेऊ साजे ।।

गले सोहे पुष्पन की माला । चमके चन्द्र ललाट विशाला।।

लाल बढ्न सिन्दूर में राजे । अरूणनेत्र श्रुति अति छबि साजे ।।

पीत बसन गज बदन तुम्हारो। निज भक्तन को नाथ उबारो।।

लम्बी सूंडि तुम्हारी स्वामी शंकर के सुत अन्तरयामी ।।

नाथ चतुर्भुज रूप विशाला। भक्ततन को प्रभु करहु निहाला ।।

 सब सिद्धिन के हो तुम राजा। सुमिरत होय सिद्ध सब काजा।।

 तिहूँ लोक तुम्हरो यश छायो । सोहि निवास जो तुमको ध्यायो ।।

मिष्ठान्नों को भोग लगायो । प्रेम सहित मोदक अति खायो ।।

पूजन प्रथम तुम्हारी होवे। पूजे जो वही फल पावे ।।

एक हस्त में पुस्तक साजे । दूजे कर त्रिशुल प्रभु राजे ।।

मूसे की करत असवारी । महिमा अमित अंकथनि तुम्हारी ।।

ब्रह्मा विष्णु महेश मनावें। नारद शारदा हूँ यश गावें ।।

पीला जामा सोहे नीका । मस्तक माँहि बिराजत टीका ।।

सहस नाम हैं नाथ तुम्हारे । वर्णत शेष सहस्त मुख हारे ।।

लम्बोदर गणेश गणराजा बिगरे सभी सम्हारो काजा ।।

भादौं सुदी चौथ कहलाई। जन्म सुमन तिथि सुन्दर पाई ।।

सिद्धि सदन विद्या के भूषण। प्रभु सकल हरिहौ अघ दूषण ।।

सुन्ड द्वार सुन्दर अति नामा । करहु नाथ मम पूरण कामा ।।

लाला लालधर लालहिं सूरा। लाल देह पर लाल सिंदूरा । ।

असुर निकंदन गिरजा जग बंदन। काटहु फन्दन गिरजा नन्दन ।।

कालहु खंजन विघ्न विंभजन । विद्या मंजन जन मन रंजन ।।

धरणी धर मधुसूदन गणपति। रक्षा करहु नाथ आतुर अति ।।

दया दृष्टि दासन पर कीजे । भक्तन के हित दरशन दीजे ।।

नाम गजाधर और गजानन । उमानन्द काटहु भव फन्दन ।।

नराधीस नारायन स्वामी विद्या के घट अन्तरयामी ।।

महा प्रताप षडानन भैया । ज्ञान दिवैया गवरो छैया।।

वीर भद्र है नाम तुम्हारौ। अपने जन को नाथ उबारौ।।

पीताम्बर धारी परमेश्वर । प्रणमहुं माथ नाय चरणन पर ।।

श्वेताम्बर धारा जंग भर्ता । हरहु कलेश दीन दुःख हर्ता ।।

प्रथम पूजे जो जन मन ध्यावै । सो तुरतहिं वांछित फल पावै ।।

नित्यानन्द करहु सुखरासी । ऋद्धि-सिद्धि सब तुम्हारी दासी ।।

जय जय जय गणपति जगतारण । भक्त उबारण दैत्य प्रहारण ।।

अम्ब दुलारे तुम रखवारे । प्रभु अनगिनतित निज जन तारे ।।

जो यह पढ़े गणेश चालीसा । निश्चय फल देवे गौरीसा ।।

श्री गणेश पूजवहिं सब आसा। मनक्रम वाचा से हो बासा ।।

भाद्र चौथ गणपति जब आवे। मन मोदक को भोग लगावे ।।

पूर्ण मनोरथ हो सब काजा। जय जय जय जय गणपति राजा ।।

‘लाल’ हृदय में करहु निवास। स्वामी ये ही है अभिलासा ।।

जय गं गं गं गणपति स्वामी । कृपा करहु उर अन्तरयामी ।।

।। दोहा ।।

मास सुभग वैसाख तिथि अमावस्या लो जान | सम्वत् २५१० श्री पुरुषोत्तम हान ||

पूरण चालीसा किया ‘लाल’ सुमित अनुसार | पढ़ें प्रेम से भक्त जन, हो भवनिधि से पार ||


प्रसिद्द गणेश चालीसा विडियो – Bhagwan Shree Ganesh Chalisa Path Lyrics in Hindi.

गणेश चालीसा Ganesh Chalisa I ANURADHA PAUDWAL I Ganesh Bhajan I Full HD Video Song

FAQ –

गणेश चालीसा पढने के फायदे ?

सुख शांति और समृद्धि की चाह रखने वाले को गणेश चालीसा पाठ करना चाहिए |

गणेश चालीसा पढ़ने से क्या होता है?

नित्य गणेश चालीसा पाठ करने से मनुष्य भय मुक्त होता है साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है |

Kya shree ganesh chalisa shaam ko padh sakte hai ?

Ji haan bilkul !! subah ya sham kabhi bhi padh sakte hai uper bataye gaye niyam ke anusaar.

Kya mahila ganesh ji chalisa padh sakta hai ?

Haan PAdh Sakti hai kuch niyam hai jinka paalan kiya jaye to bilkul padha ja sakte hai.

गणेश जी की पूजा कब करी जाती है ?

गणेश जी की पूजा तो हर पूजा के पहले ही होती है लेकिन विशेष दिन बुधवार होता है गणेश जी की पूजा के लिए |

Bhagwan Shree Ganesh Chalisa Path Lyrics in Hindi pdf kaise prapt kare ?

Shree Ganesh Chalisa hindi pdf ke liye hamne uper link diya hua hai aap yahan se padh bhi sakte hai pdf file bhi prapt kar sakte hai.


इसे भी पढ़ें – रुद्राक्ष क्या है? | रुद्राक्ष- मान्यता व महात्म्य | रुद्राक्ष उत्पत्ति की प्राचीन कथा |
इसे भी पढ़ें – रुद्राक्ष का महात्म्य |
रुद्राक्ष का महत्व प्राचीन कथा | 1
इसे भी पढ़ें – सुलोचना लक्ष्मण की पुत्री कैसे हुई ?

इसी प्रकार की अनोखी, अद्भुद, और अनमोल कथाओं और देव स्थानों से सम्बंधित जाकारी के लिए जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट Bhagwanam.com से | हम हमेशा यहाँ पर शास्त्रों और पुराणों से जुडी जानकारियाँ लिखते रहते है आप हमसे contact us के द्वारा संपर्क भी कर सकते है |

यहाँ पर हम जानकारियां और अध्यात्म से संबधित पोस्ट लिखते है | अगर आपको हमारी वेबसाइट और यह पोस्ट पसंद आई है तो कृपया इसको सब्सक्राइब करे और लाइक करें साथ ही सोशल मीडिया जैसे फेसबुक , इन्स्टाग्राम व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम ग्रुप को भी जरुर जुडें |

हमें कमेंट में जरुर बताएं आपको हमारी यह पोस्ट श्री गणेश चालीसा | Shri Ganesh Chalisa कैसी लगी |

इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद…

Scroll to Top