श्री सिद्धन धाम लोढा पहाड़ कहाँ है | Shri Siddhan Dham Lodha Pahad.

श्री सिद्धन धाम लोढा पहाड़ कहाँ है (Shri Siddhan Dham Lodha Pahad) शहर की भीड-भाड से लगभग 5 किलोमीटर दूर सिहोरा तहसील के अंतर्गत एक एकांत स्थान जिसे कुर्रो के नाम से जाना जाता है |

श्री सिद्धन धाम लोढा पहाड़ की कुछ विशेषता भी है जैसे यहाँ पर बना है हुआ मंदिर बहुत ही सुन्दर है जिसमे माता रानी, हनुमान जी और ठाकुर जी की प्रतिमा देखते ही बनती है मन भावविभोर हो उठता है |

इस स्थान में एक अलग सी शांति है जमीन से बहुत उचाई पर बना या मंदिर सिद्धन धाम के नाम से जाना जाता है | 

यहाँ पे एक दिव्य रूप में गुरूजी बाल संत जी महाराज रहते है जिनकी महिमा अपरम्पार है उनके दर्शन मात्र से ऐसा प्रतीत होता है मनो ईश्वर के दर्शन मिल गए हों |

विषय में अंकित

संछिप्त परिचय श्री सिद्धन धाम लोढा पहाड़ के बारे में | Information About Siddhan Dham Lodha Pahad.

जैसा की सभी जानते है जबलपुर एक पावन भूमि है जिसे महाकौसल भी कहा जाता है जैसे नर्मदा मैया, त्रिपुर सुंदरी माता और भेदाघाट जैसे स्थान भी है वही एक और दिव्य दरबार सिद्धन धाम भी जबलपुर जिले में सिहोरा में में स्थित एक सुंदर जगह है। 

जिसे जबलपुर जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल माना जाता है। कुछ लोग सिद्धन धाम को लोढ़ाधाम के नाम से जानते हैं, क्योंकि यह जमीन से उपर एक ऊंचे पहाड़ पर स्थित है।

इस पहाड़ को लोढ़ा पहाड़ भी कहते हैं। यहां पर एक ऊंची पहाड़ी के ऊपर मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर से भगवान शिव, राधा कृष्ण, माता रानी के दर्शनों के लिए समर्पित है। मंदिर में शिव भगवान जी का शिवलिंग विराजमान साथ ही यहाँ पर एक दिव्य दरबार गुरूजी श्री बाल संत जी महाराज है।

श्री सिद्धन धाम लोढा पहाड़ में  एक प्राचीन गुफा है। लोढ़ा पहाड़ में आपको एक प्राचीन गुफा  के दर्शन मिलते है। यह गुफा कटाव धाम और मैहर से जोडती है। यह गुफा प्राचीन है और इस गुफा में प्राचीन समय में साधु संत एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते थे। और आज भी हमारे बालसंत महाराज आज भी उस गुफ़ा से आते जाते है यह जगह साधु संतों के तपस्या का एक प्रमुख स्थान थी।

यहां पर लोग अधिकतर बाल संत महाराज जी से मिलने के लिए आते हैं। 

लोढ़ा धाम एक सुन्दर पहाड़ी में जंगल के बीच स्थित है जिसे लोढ़ाधाम पहाड़ी कहते है | यहां आस-पास गहरी खाई भी है, क्योंकि यह मंदिर पहाड़ी के ऊपर स्थित है।

अगर आप शाम के समय वह जाते है तो आपको शाम के समय सूर्यास्त का बहुत सुन्दर दृश्य देखने को मिलत है जो की अद्भुत नज़ारा लगता है अक्सर लोग यहाँ पर नज़ारा देखने के लिए एकत्र होते है यहाँ पर आप दर्शन के लिए कभी भी जा सकते है |

अन्य पढने योग्य – बागेश्वर धाम की अर्जी कैसे लगती है | Bageshwar Dham Mein Arji Kaise Lagti Hai.

श्री सिद्धन धाम लोढा पहाड़ कहाँ पर है | Shri Siddhan Dham Lodha Pahad Kaha hai.

श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ धाम जबलपुर जिले में सिहोरा तहसील के पास लगभग 6-7 किलोमीटर अन्दर ग्राम कुर्रो में स्थित है। 

जबलपुर से श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ धाम की कुल दूरी लगभग 48-50 किलोमीटर है जबकि वही पास में कटनी से श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ धाम की दूरी लगभग 53 किलोमीटर की है और सिहोरा रोड से श्री सिद्धन धाम लोढ़ा पहाड़ धाम की दूरी लगभग 5.7 किलोमीटर है आप उचित जानकारी के लिए गूगल मैप का भी उपयोग कर सकते है | 

यहाँ पर मंदिर तक का पहुच मार्ग बना हुआ है, सड़क पक्की है गाँव से होकर जाती है तो थोडा बहुत ऊपर निचे है लेकिन रास्ता साफ़ है |

मंदिर पहाड़ी तक जाने के लिए रास्ता बनाया गया है पहाड़ी खड़ी उचाई में है तो विशेष ध्यान से गाडी चढ़ें मंदिर के थोडा पहले ही एक ग्राउंड जैसा तैयार किया गया है जहां पर आप अपने वाहन को सुरक्षित खड़ा कर सकते है और मंदिर तक जाने के लिए सीढ़ियों से चढ़कर जा सकते है|  

अन्य पढने योग्य – जानिए श्री बागेश्वर धाम सरकार दर्शन और अर्जी कैसे करे |  Bageshwar Dham Sarkar

चमत्कारी स्थान है सिद्धन धाम लोढा पहाड़ | Chamatkari Sthan Shri Siddhan Dham Lodha Pahad.

image Source – Facebook

जी हां बिलकुल सही कहा गया है यहाँ का प्रताप ही है जो कोई भी यहाँ आया है खाली हाथ नहीं गया यहाँ पर संत समागम होते रहते है यहाँ गुरुओं के गुरु पूज्यपाद श्री सतगुरु देव भगवान श्री श्री सिद्ध लोढ़ा धाम 1008 श्री बाल संत जू महाराज जी निवास करते है साक्षात् भगवान का स्वरुप अद्भुद छवि, जिनके दर्शन मात्र से आपके सभी चिंताएं दूर हो जायें, जिनके आशीर्वाद से अपना भविष्य सुधर जाए ऐसे महाराज जी के दर्शन आप जरुर एक बार करिए |

वह पर एक और दिव्य रूप सतगुरु देव जी के कृपा पात्र शिष्य संत श्री सीताराम शरण जी महाराज के दर्शन भी करिए अभी कुछ दिनों पहले महाराज जी का जन्मदिवस भी रहा 28 अप्रैल के दिन |

अन्य पढने योग्य – पढ़िए श्री हनुमान चालीसा – जिसके पढने से सारे कष्ट दूर हो जाते है | Shri Hanuman Chalisa

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ में दर्शन के लिए क्या करें |  Shri Siddhan Dham Lodha Pahad Darshan Kaise Kare.

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ के दिव्य दरबार में महाराज जी के दर्शनों के लिए आपको तपोस्थली कुर्रो में जाना होगा, वह जुड़ना होगा वह से जुड़े रहने के लिए आप सिद्धन धाम लोढा पहाड़ के फेसबुक पेज या यू-टूब चेनल के माध्यम से जुड़ सकते है जिससे आपको समय समय पर महाराज जी कथा और संक्रितन से जुडी सूचनाएं और जानकारियाँ मिलती रहे क्यूंकि यहाँ पर हमेशा जानकरियां मुहैया करवाई जाती है|  

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ जरुरी जानकारियाँ | Shri Siddhan Dham Lodha Pahad Kaise Jaye Jankari.

नजदीकी रेलवे स्टेशनसिहोरा रोड
नजदीकी एयरपोर्टजबलपुर जंक्शन
गूगल मैप पर लोकेशनयहां पर देखें
यूट्यूब चैनलयहां पर देखें
फेसबुक पेजयहां पर देखें
जबलपुर से दूरी सिद्धन धाम लोढा पहाड़ की48-50 किलोमीटर
कटनी से दूरी सिद्धन धाम लोढा पहाड़53 किलोमीटर
सिहोरा रोड स्टेशन से सिद्धन धाम लोढा पहाड़ दूरी6-7 किलोमीटर

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ कथा विडियो | Shri Siddhan Dham Lodha Pahad Katha Maharaj ji ki katha.

समय समय पर लोढ़ा पहाड़ वाले महाराज जी की कथा (Maharaj ji ki katha) का सीधा प्रसारण चेनल पर किया जाता है जिसे आप श्रवण कर सकते है | लिंक नीचे दिया हुआ है :-

FAQ

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ में गुरूजी कौन है?

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ में साक्षात् भगवान स्वरुप बाल संत जी महाराज निवास करते है एक सिद्ध पुरुष है गुरूजी |

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ वाले गुरूजी का नाम क्या है ?

महाराज जी का नाम – पूज्यपाद श्री सतगुरु देव भगवान श्री श्री सिद्ध लोढ़ाधाम 1008 श्री बाल संत जू महाराज है|

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ कथा कैसे सुनें ?

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ महाराज के youtube या facebook में ऑनलाइन कथा सुन सकते है या अगली कथा कहाँ होने वाली है पता करके वह आ कर भी सुन सकते है |

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ महाराज जी है या नहीं कैसे पता चले?

उसके लिए आपको सिद्धन धाम लोढा पहाड़ महाराज जी से संपर्क में रहना होगा, आप चाहे तो फेसबुक के द्वारा भी महाराज जी से संपर्क में रह सकते है |

सिद्धन धाम लोढा पहाड़ में संपर्क कैसे करें ?

आप यहाँ पर दिए हुए संपर्क सूत्र या फिर श्री सीताशरण महाराज जी के मोबाइल नंबर द्वारा भी संपर्क कर सकते है |

Lodha Pahad Wale Guruji Ke Darshan Kab Honge ?

Lodha Pahad wale guruji se milne ke liye apko sampark karna hoga chote guruji se kyunki guruji ki tapasya ka koi samay nahi rehta.


इसी प्रकार की अनोखी, अद्भुद, और अनमोल कथाओं और देव स्थानों से सम्बंधित जाकारी के लिए जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट Bhagwanam.com से |

यहाँ पर हम जानकारियां और अध्यात्म से संबधित पोस्ट लिखते है | अगर आपको हमारी वेबसाइट और यह पोस्ट पसंद आई है तो कृपया इसको सब्सक्राइब करे और लाइक करें साथ ही सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम ग्रुप को भी जरुर जुडें |

इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद…

2 thoughts on “श्री सिद्धन धाम लोढा पहाड़ कहाँ है | Shri Siddhan Dham Lodha Pahad.”

Comments are closed.

Scroll to Top