सीताराम सीताराम सीताराम कहिए भजन लिरिक्स | Sitaram Sitaram Sitaram Kahiye Bhajan Lyrics in Hindi

सीताराम सीताराम कहिए भजन लिरिक्स 
Sitaram Sitaram Sitaram Kahiye Bhajan Lyrics in Hindi

।। श्री रामायः नमः।।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए 

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए

 मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में 

तू अकेला नहीं प्यारे राम तेरे साथ में

 विधि का विधान जान हानि – लाभ सहिए 

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए 

किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा 

होगा वही प्यारे जो श्री राम जी को भाएगा

 फल आशा त्याग, शुभ काम करते रहिए 

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए 

ज़िंदगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के 

महलों में राखे चाहे झोंपड़ी में वास दे 

धन्यवाद ! निर्विवाद राम राम कहिए 

जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिए 

आशा एक राम जी से दूजी आशा छोड़ दे

 नाता एक राम जी से दूजा नाता तोड़ दे 

साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिए

काम रस त्याग प्यारे राम रस पगिए

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए

 जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रखी


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

Scroll to Top