तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी लिरिक्स
Tere Janmo ki bhatkan mitegi lyrics
तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
तेरी नैया भंवर ना फसेंगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
राधा राधा नाम की तो महिमा अपार है,
राधा राधा नाम सब वेदन को सार है,
तेरी हर एक बाधा हर लेगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
कोई नहीं तेरा यहाँ,सच्चा राधा नाम है,
राधा नाम जपने से मिले घनश्याम है,
तेरी खुशियों से झोलिया भरेगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
कृपामयी श्री राधे कृपा बरसाती है,
गुण-अवगुण ना देखे अपना बनाती है,
तेरी बिगड़ी बात बनेगी तू राधे राधे बोल जरा,
चित्र-विचित्र’ का तू मान ले कहना,
आठों याम श्यामा श्याम श्यामा श्याम जपना,
निज चरणों में तुझे रख लेगी तू राधे राधे बोल जरा,
तेरे जन्मों की भटकन मिटेगी,
तू राधे राधे बोल जरा,
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।




