तेरे मन में तन में राम रोम – रोम में राम रे भजन लिरिक्स | Tere Man Mein Ram Tan Mein Ram Bhajan Lyrics in Hindi

श्रीराम के भजन लिरिक्स तेरे मन में 

।।श्री रामायः नमः।। 

तेरे मन में तन में राम रोम – रोम में राम रे 

राम सुमिर ले ध्यान लगा ले छोड़ जगत के काम रे

 माया में तू उलझा – उलझा दर दर धूल उड़ाये

 अब करता क्यों मन भारी जब माया साथ छुडाये

 दिल तो बीता दौड़ धूप में ढल जाए ना शाम रे 

राम सुमिर ले ध्यान लगा ले छोड़ जगत के काम रे

तन के भीतर पांच लुटेरे डाल रहे हैं डेरा 

काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह ने तुझको ऐसा घेरा

 भूल गया तू राम रतन भूला पूजा का काम रे

 राम सुमिर ले ध्यान लगा ले छोड़ जगत के काम रे

 बचपन बीता खेल-खेल में भरी जवानी सोया

 देख बुढ़ापा सोव अब तू क्या पाया क्या खोया

 देर नहीं अब भी बंदे ले ले उसका नाम रे 

राम सुमिर ले ध्यान लगा ले छोड़ जगत के काम रे 


Follow for more – तेरे मन में राम तन में राम | श्रीराम पावन भजन | Tere Mann Mein Ram | Shri Ram Bhajan

Video Details:-

Song :तेरे मन में राम तन में राम
Album :Shri Ram Bhajan Singer
Music :Gandharv
Singer :Gandharv
Label : Brijwani Cassettes
Produced By :Sajal
Scroll to Top