व्रत त्यौहार कैलेंडर 2023 | Vrat Tyohar Calender 2023

Vrat Tyohar Calender 2023 आज हम इस लेख में आपको जानकारी देने वाले वर्ष 2023 में आने वाले व्रत त्यौहार कैलेंडर के बारे में जिन्हें हमारे हिन्दू समाज में बड़ी मान्यता दी जाती है पति की लम्बी आयु की कामना के लिए, तो चलिए पढ़ते है कौन कौन से व्रत त्यौहार कैलेंडर 2023 में आ रहे है।

माना जाता है कि पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती है लेकिन इनका आपसी प्रेम और विश्वास इस रिश्ते को और भी अधिक मजबूत बनाता है शास्त्रों में कई ऐसे व्रत-त्योहार हैं जिन्हें महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना से रखती हैं इन बातों के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समृद्धि का समागम अर्थात आगमन बना रहता है।

इसे भी पढ़ें – जनवरी 2023 में आने वाले व्रत त्यौहार लिस्ट

व्रत त्यौहार कैलेंडर 2023 – Vrat Tyohar Calender 2023 Festival List

आज हम आपको साल 2023 के कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण त्योहारों की तारीख में बताने जा रहे हैं जो सुहागन महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाएंगे।

वट सावित्री व्रत 2023 :

वट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागन महिलाएं जेष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन रखती हैं इसमें वट वृक्ष यानी बरगद के वृक्ष की पूजा का विधान माना जाता है साल 2023 में वट सावित्री व्रत 19 मई 2023 शनिवार को रखा पूजन किया जाएगा।

करवा चौथ व्रत 2023 :

पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है सुहागन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना से इस व्रत को करती हैं इस दिन शिव पार्वती भगवान गणेश करवा माता और चंद्रमा की पूजा की जाती है साल 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 बुधवार को रखा जाएगा।

हरियाली तीज व्रत 2023 :

हरियाली तीज का व्रत सावन के महीने में रखा जाता है इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है इस पर्व को माता पार्वती और शिव जी के पुनर्मिलन के रूप में मनाया जाता है सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार का व्रत रखती है साल 2023 में हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त 2023 शनिवार को मनाया जाएगा।

कजरी तीज व्रत 2023 :

पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए इस दिन सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं साल 2023 में कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर 2023 शनिवार को रखा जाएगा।

हरतालिका तीज व्रत 2023 :

शास्त्रों के अनुसार हरतालिका तीज व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है यह सबसे कठिन रत्नों में से एक होता है इसमें सुहागन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं हरतालिका तीज पर शिव गौरी की पूजा की जाती है साल 2023 में हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023 सोमवार को रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें – प्रदोष व्रत 2023 संपूर्ण लिस्ट 


भगवानम डॉट कॉम हम आपके लिए लगातार धार्मिक व्रत कथा, पूजन और विधि विधान सम्बंधित जानकारियाँ निरंतर पोस्ट करते रहते है साथ ही हमने हिंदी भजन लिरिक्स, आरती लिरिक्स, चालीसा लिरिक्स का भाग भी जोड़ दिया है जिससे आप इनको भी पढ़कर जानकारियाँ ले सकते है।

किसी भी प्रकार की जानकारियाँ यदि आपको चाहिए तो आप हमें कमेंट के द्वारा बता सकते है या ईमेल द्वारा भी संपर्क कर सकते है। आपको यहाँ पर दी गयी जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

अधिक जानकारी के लिए हमारे Youtube Channel सब्सक्राइब करें –

धन्यवाद् !!

Scroll to Top