ककनमठ मंदिर (कंकणमठ मंदिर) यह मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर के पास मुरैना जिले के सिहोनिया गांव में जो स्थित 11वीं शताब्दी बना है, यह एक प्राचीन मंदिर होने के साथ, बेहद रहस्यमयी शिव मंदिर है। स्थानीय लोगों की माने तो यह मंदिर भूत प्रेतों द्वारा बनाया गया है तो आइये जानते है क्या है इस शिव मंदिर का असली रहस्य इस लेख में।
ककनमठ मंदिर (Mystery of Kakanmath Temple)
बिना गारे-चूने के पत्थरों पर टिका रहस्यमयी शिव मंदिर
मध्य प्रदेश हमेशा से ही ऐतिहासिक धरोहरों और प्राचीन कला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध रहा है। ग्वालियर पास मुरैना जिले में स्थित ककनमठ मंदिर (कंकणमठ) जो की सिहोनिया गाँव में स्थित है भारतीय वास्तुकला का एक ऐसा हैरतअंगेज चमत्कार है, जिसे देखकर इंजीनियर और वैज्ञानिक भी देखते रह जाते हैं। लगभग 115 फीट ऊंचा यह प्राचीन शिव मंदिर किसी सीमेंट, गारे या चूने के जोड़ के बिना सिर्फ केवल पत्थरों के संतुलन पर टिका हुआ है इसे प्राचीन पद्धति का अद्भुद उदाहरण माना जा सकता है।
ककनमठ मंदिर का ऐतिहासिक परिचय
मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के सिहोनिया गाँव में स्थित यह मंदिर कछवाहा (कच्छपघात) राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है।
- ककनमठ मंदिर निर्माण लगभग 11वीं शताब्दी 1015 से 1035 ईस्वी के बीच हुआ था।
- ककनमठ मंदिर निर्माण कार्य कछवाहा शासक राजा कीर्तिराज कराया गया था।
- ककनमठ मंदिर नामकरण के पीछे अगर लोगों की मानें और शिलालेखों के अनुसार, राजा कीर्तिराज ने अपनी शिवभक्त रानी ककनावती की इच्छा पर इस भव्य मंदिर का निर्माण कराया था, जिसके कारण इसका नाम ‘ककनमठ’ पड़ा गया था।
बिना किसी जोड़ के मंदिर के संतुलन का चमत्कार और वास्तुकला का रहस्य
ककनमठ मंदिर उत्तर की प्रसिद्द भारतीय नागर शैली की वास्तुकला का अनूठा उदाहरण माना जाता है। इसकी संरचना और निर्माण शैली में कई ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे भारत के अन्य सभी मंदिरों से अलग बनाती हैं और आकर्षण उत्पन्न करती है।
- बगारे-चूने के बिना मंदिर निर्माण – (Dry Masonry Technique) इस विशाल मंदिर के निर्माण में चूना, मिट्टी, सीमेंट या किसी भी तरह के रासायनिक मसाले का उपयोग नहीं किया गया है। भारी-भरकम नक्काशीदार पत्थरों को खांचेदार (Interlocking) तकनीक से एक के ऊपर एक संतुलित करके खड़ा किया गया है।
- खंडहर होकर भी अडिग – समय की मार, इतने हमलों और प्राकृतिक आपदाओं के कारण मंदिर के चारों ओर बने छोटे उप-मंदिर और मंडप का बाहरी हिस्सा ढह चुका है। फिर भी, मुख्य गर्भगृह और उसका विशाल शिखर सदियों से तेज़ हवाओं और आंधियों के बीच सीना ताने खड़ा है। दूर से देखने पर ऐसा लगता है कि पत्थर कभी भी गिर सकते हैं, परंतु यह संतुलन आज भी अटूट है।
- बारीक मूर्तिकला – मंदिर की बाहरी दीवारों पर देवी-देवताओं, अप्सराओं, यक्षों और पौराणिक कथाओं की सजीव प्रतिमाएं उत्कीर्ण हैं, जो कच्छपघात कालीन मूर्तिकला के उच्च स्तर को दर्शाती हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्या यह मंदिर भूतों ने एक रात में बनाया?
स्थानीय लोगो के अनुसार में ककनमठ को लेकर एक अलग ही कथा प्रचलित है। ग्रामवासियों के अनुसार, भगवान शिव के गणों (भूत-प्रेतों) ने एक ही रात में इस विशाल मंदिर को पत्थरों से जोड़कर तैयार किया था। निर्माण पूरा होने से ठीक पहले सुबह होने लगी और एक महिला द्वारा आटा पीसने की चक्की की आवाज सुनते ही भूत मंदिर को अधूरा छोड़कर अंतर्ध्यान हो गए।
यही कारण है कि मंदिर का ऊपरी ढांचा और बाहरी हिस्सा अधूरा व बिखरा हुआ सा प्रतीत होता है। हालांकि, पुरातात्विक दृष्टि से यह कछवाहा कालीन वास्तुशिल्प का उत्कृष्ट उदाहरण कहा जाता है।
ककनमठ मंदिर कैसे पहुँचें?
ककनमठ मंदिर मुरैना जिला से लगभग 50 से 55 किमी और ग्वालियर से लगभग 60 से 70 किमी की दूरी पर स्थित है।
- हवाई मार्गसे जाने के लिए निकटतम हवाई अड्डा ग्वालियर (राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट) है, जहाँ से कैब या निजी वाहन द्वारा पहुँचा जा सकता है।
- रेल मार्ग से जाने के लिए निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन ग्वालियर जंक्शन और मुरैना रेलवे स्टेशन हैं। स्टेशन से सिहोनिया के लिए टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं।
- सड़क मार्ग से जाने के लिए मुरैना और ग्वालियर दोनों शहरों से सिहोनिया गाँव अच्छी सड़क कनेक्टिविटी है।
पर्यटकों के लिए उपयोगी सुझाव (Travel Tips)
- यात्रा का सही समय अक्टूबर से मार्च के बीच का मौसम यहाँ घूमने के लिए सबसे उपयुक्त रहता है। गर्मियों में चंबल क्षेत्र में तेज धूप और गर्मी रहती है।
- ककनमठ की यात्रा के साथ आप मुरैना के मितावली (चौंसठ योगिनी मंदिर), पड़ावली (गढ़ी पड़ावली) और बटेश्वर मंदिर समूह को भी अपनी सूची में जोड़ सकते हैं।
- शाम ढलने से पहले लौटना सुविधाजनक रहता है, क्योंकि मंदिर ग्रामीण इलाके में स्थित है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
ककनमठ मंदिर कहाँ स्थित है?
ककनमठ मंदिर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिहोनिया (Sihoniya) गाँव में स्थित है।
ककनमठ मंदिर किस देवता को समर्पित है?
यह एक प्राचीन शिव मंदिर है, जिसके मुख्य गर्भगृह में एक विशाल शिवलिंग स्थापित है।
ककनमठ मंदिर को किसने बनवाया था?
इस मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में कच्छपघात राजवंश के शासक राजा कीर्तिराज ने अपनी रानी ककनावती के आग्रह पर करवाया था।
क्या ककनमठ मंदिर के निर्माण में सीमेंट या चूने का प्रयोग हुआ है?
नहीं, यह मंदिर पूरी तरह से ‘ड्राई मेसनरी’ (इंटरलॉकिंग तकनीक) से बना है। इसमें किसी भी तरह के चूने, गारे या मसाले का उपयोग किए बिना पत्थरों के गुरुत्वाकर्षण और संतुलन पर ढांचा खड़ा किया गया है।
ककनमठ मंदिर के दर्शन का समय और प्रवेश शुल्क क्या है?
मंदिर सूर्योदय से सूर्यास्त तक खुला रहता है। यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक है और वर्तमान में यहाँ प्रवेश निःशुल्क है।
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।



