रघुवर चरणों मे दे दो ठिकाना मुझे भजन लिरिक्स | Guru Purnima Bhajan
रघुवर चरणों में, दे दे ठिकाना मुझे,
मैं भटकता हूँ, राह दिखाना मुझे,
रघुवर चरणो में, दे दे ठिकाना मुझे…
मैं तो पूजा से, जप तप से अंजान हूँ,
मतलबी लोगो से, मैं परेशान हूँ -2
कितना भरमाया है, ये जमाना मुझे,
रघुवर चरणो में, दे दे ठिकाना मुझे….
तन कही और है, मन कही और है
सुख की चाहत की, भारी यहाँ दौड़ है -2
इस समंदर में, अब ना बहाना मुझे,
रघुवर चरणो में, दे दे ठिकाना मुझे….
ये है काजल का घर, बच के कैसे रहूं,
अपनी आवाज़ दिल की, मैं किससे कहूं -2
इस मुसीबत से, तू ही बचाना मुझे
रघुवर चरणो में, दे दे ठिकाना मुझे,
मैं भटकता हूँ, राह दिखाना मुझे,
रघुवर चरणो में, दे दे ठिकाना मुझे……..
भगवानम डॉट कॉम पर हमने आपके लिए कुछ नए भाग भी जोडें है जिससे आपको और भी अन्य जानकारियां प्राप्त होती रहे जैसे | पौराणिक कथाएं | भजन संध्या | आरती संग्रह | व्रत कथाएं | चालीसा संग्रह | मंत्र संग्रह | मंदिर संग्रह | ब्लॉग | इन्हें भी पढ़ें और अपने विचार हमें कमेंट में बताये जिससे हम समय पर अपडेट करते रहे। हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें यू ट्यूब चेनल, इन्स्टाग्राम और फेसबुक से।

